समाधान दिवस में सुनी गई नगरवासियों की समस्याएं
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। नगर निकायों में सोमवार को समाधान दिवस में नगरवासियों की समस्याएं सुनी गई। नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नगर के वार्ड नंबर 20 से आए फरियादी किशोरी सिंह, एलटी बाबू आदि ने क्षतिग्रस्त सड़क से उत्पन्न जनसमस्या को लेकर अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनसुनवाई दिवस के अवसर पर प्राप्त सभी शिकायती पत्रों को एक जगह सुरक्षित रखा जाएगा। बाद आगामी बोर्ड की में प्राप्त शिकायती पत्रों से संबंधित कार्यो के प्रस्ताव को पास कराकर विकास कार्य कराया जाएगा। वही, ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि नगर निकायों में प्राप्त समाधान दिवस में कुल 30 शिकायती पत्र प्राप्त हुए है, जिसमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 6, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 5, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 3. नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2 प्राप्त सभी शिकायती पत्रों में से कुछ का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। इस मौके पर सभासद अनवर अली, जेई राज सोनकर, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, सुजीत, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।