ड्रोन वाला चोर समझकर चार सगे भाइयों को पीटा
फतेहगंज पश्चिमी। लापता भाई की तलाश करके दिल्ली से लौट रहे गांव धंतिया निवासी युवकों को भिटौरा स्टेशन के पास लोगों ने ड्रोन चोर समझकर पकड़ लिया।
भूरा एक अप्रैल को घर से लापता हो गया था। उसके दिल्ली में होने की सूचना पर भाई इजरायल खान, उवैश खान, जावेद खान वहां गए थे। उसे लेकर वह ट्रेन से लौटे। भिटौरा स्टेशन पर उतरकर चारों गांव की ओर जा रहे थे। तभी लोगों ने पकड़ लिया। पीटकर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी करने के बाद पुलिस ने उनको छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अफवाह के आधार पर बेवजह लोगों को पीटा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
इधर, गांव मड़ौली निवासी कमल मौर्य का बेटा छत पर सोलर प्लेट रखने गया तो ड्रोन जैसी वस्तु देखकर घबरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर ले गई। जांच में पता लगा कि यह ड्रोन नहीं, खिलौना है। गूगल पर उसकी कीमत 863 रुपये निकली। उसमें कैमरा भी नहीं था। यह रिमोट एक्सेस से 300 मीटर तक जा सकता था। बैटरी बैकअप भी केवल पांच मिनट का था। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने से यह गिरा होगा। यह किसी खुराफाती की करतूत है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली