वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के आदेश अनुसार शासन की मंशानुरूप व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कुतुबशेर क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में फैल रही ड्रोन की अफवाह पर विराम लगाने के लिए थाना कुतुबशेर क्षेत्रो में थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह चौहान व अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चौधरी कंवर पाल सिंह न अपने अधीनस्थों को साथ लेकर किया फ्लैग मार्च थाना कुतुब शहर प्रभारी निरीक्षक श्री ह्रदय नारायण सिंह चौहान न अपने क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया की क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों पर रखें पेनी नजर
अवगत कराना है उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से और क्षेत्र में फैल रही ड्रोन की अफवाओ पर विराम लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक (28.07.2025)को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी के आदेश अनुसार नगर क्षेत्र(थाना कुतुबशेर क्षेत्र अंबाला रोड कल्पना तिराहा दर्पण टॉकीज ईदगाह रोड नदीम कॉलोनी मानकमऊ बस स्टैंड शारदा नगर लेबर कॉलोनी पुल राघड़ ढोली खाल बुड्ढी माई चौक मच्छयारों का मोहल्ला नदीम कॉलोनी के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह चौहान न अपने अधीनस्थों के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह व अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री चौधरी कंवरपाल सिंह एवं उनकी पुलिस टीम इस दौरान महोदय द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह चौहान न क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें अगर कोई क्षेत्र में ड्रोन के संबंध में अफवाह फेलाता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दे तथा बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने, मोडिफाइड मोटरसाइकिल,छेड़छाड़ करने वालों की सूचना पुलिस को दे, तत्काल कार्यवाही की जायेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों से अपील की गईं की किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करे, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करे, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बने तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे।फ्लैग मार्च के दौरान महोदय द्वारा चीता मोबाइल का रिस्पॉन्स टाइम भी चेक किया गया तथा सभी पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्यवाही भी की गई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़