काँवड़ यात्रा के बाद सहारनपुर पुलिस का बीट फोर्स संग रात्रिभोज
सहारनपुर। काँवड़ यात्रा-2025 के सफल आयोजन के उपरांत, सहारनपुर पुलिस द्वारा बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने और टीम वर्क को बढ़ावा देने हेतु जिले के सभी थानों पर रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय एवं थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने बीट आरक्षियों के साथ एक टेबल पर भोजन करते हुए सी-प्लान, बीट प्रणाली और टीम भावना को और मजबूती देने के संबंध में चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, समन्वित और जनहितकारी बनानाहै
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़