उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत सहारनपुर
आज दिनांक 29/7/025 दिन मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष
लोकेश अग्रवाल जी के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के जिला एवं महानगर के पदाधिकारीयों ने नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार को यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नाम 8 सूत्रीय एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में नगर निगम में चल रहे जी आई सर्वे को निरस्त कर पुराने टैक्स को लागू करने की मांग की गई तथा महानगर में सफाई व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की गई महानगर के जिन स्थानों पर सीवर लाइन नहीं है वहां सिविल लाइन टैक्स न वसूलने की मांग की गई महानगर के बाजारों में कहीं भी वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है इसलिए व्यापारी के प्रतिष्ठानों से वॉटर टैक्स न वसूलने की मांग की गई।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष/नरेश गोयल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल जी आई सर्वे का पूर्ण विरोध करता है इस सर्वे के उपरांत नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी टैक्स कम करने की एवज में व्यापारियों को घूस देने के लिए मजबूर कर रहे हैं इसलिए हम आदरणीय मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि जनता हित में तथा व्यापारी हित में इस सर्वे को पूरे उत्तर प्रदेश में निरस्त किया जाए।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि महानगर में जहां सीवर की सुविधा नहीं है वहां भी सिविल टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं तथा बाजारों में कहीं भी वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है परंतु फिर भी व्यापारियों से वॉटर टैक्स वसूलने का काम किया जा रहा है जो गलत है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रांतीय मंत्री बृजपाल सहगल, जिला महामंत्री सुनील राणा, जिला कोषाध्यक्ष पवन सिंघल, महानगर महामंत्री अमित सिंगल, महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ रोहिल्ला, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, शिवा गोयल, प्रदीप कंसल, महानगर उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष भानु अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री एकांश अग्रवाल, युवा महानगर कोषाध्यक्ष रवि कश्यप, पारस अग्रवाल, विशाल गर्ग, सुनील गोयल, मिलन गोयल, मीडिया प्रभारी रमेश सैनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़