क्राईम ब्रांच ग्वालियर की फरार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही
क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने 82 लाख रूपये की ठगी के प्रकरण में फरार चार आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 29.07.2025
घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदक सानीध्य शिवहरे निवासी हरीशंकरपुरम ग्वालियर ने शिकायती आवेदन दिया कि वह वर्ष 2023 में व्यापार करने की सोच रहा था उस समय मेरे परिचित दिग्विजय सिंह शेखावत ने बलबीर सिंह से मेरी बात कराई। इस दौरान बलबीर ने मेरी ललित एवं पंकज से बातचीत कराई बातचीत में मैंने उन लोगों को बताया की मै मुंबई में रियल इस्टेट में इनवेस्टमेंट करने के लिए मुंबई में अपना व्यापार करने के लिए शिफ्ट हो रहा हूँ तो ललित और पंकज ने अपने व्यापार के बारे में बताते हुये कहा की हमारे व्यापार में 50 प्रतिशत से लेके 70 प्रतिशत का मुनाफा है और कोई रिस्क भी नहीं है और अपने साथ पैसा लगाने के लिए गारंटी लेते हुए कहा कि हम गारंटी देते है और अगर नुकसान हुआ भी तो हम तुम्हें 24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ तुम्हारी मूल रकम वापस कर देंगे। तब मैं उनके साथ व्यापार के लिए तैयार हो गया और उन्हे व्यापार के नाम पर 82 लाख रूपये दे दिए। इसके बाद जब उनसे मुनाफे की रकम मांगी गई तो उन्होने दूरी बना ली। जब मैने अपनी मूल रकम माँगी तो ललित और पंकज ने मुझे 45,000/- रूपये दिये और कहा अब हम इसके बाद और कोई पैसा नहीं देंगे और सम्पर्क खत्म कर दिया। उसके बाद मैने जानकारी एकत्रित की तो ज्ञात हुआ कि ललित एवं पंकज ने जिस फर्म श्री सेठ सावरिया कस्टंक्शन में मुझे पार्टनर बनाया था उस फर्म के द्वारा इन्होंने काम करना ही बंद कर दिया है। ललित, पंकज, विहारिका, विवेकदन और संपत के द्वारा मेरी धनराशि कुल रकम लगभग 82,00,000 रूपये कपटपूर्वक छल करके एवं साजिश कर धोखाधड़ी कर व्यापार के नाम पर अधिक लाभ का प्रलोभन देकर धन आहरण कर कुल रकम धनराशि 82 लाख रूपये की ठगी की है। उक्त आवेदन पत्र पर से आरोपियों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप.क्र. 19/25 धारा 318(4),613(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) कृष्ण लालचंदानी(भापुसे)को क्राइम ब्रांच की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपीगणों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगण वैष्णोदेवी टाउनशिप जहांगीरपुरा जिला सूरत गुजरात में रह रहे है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने दिनांक 28.07.2025 को वैष्णोदेवी टाउनशिप जहांगीरपुरा से उक्त प्रकरण में वांछित चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे उक्त प्रकरण में संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया, जहॉ उन्हे क्राइम ब्रांच के अप.क्र. 19/25 धारा 318(4),613(5) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, उनि0 गंभीर सिंह कुशवाह, आर. रत्नेश राजावत, आर. मनीष कटारे, म.आर. वर्षा यादव की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव