विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन,रेफर
दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करहिया बोधाडीह में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ।विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विवाहिता को रेफर कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार मीना देवी 21 पत्नी सुनील यादव निवासी करहिया बोधाडीह थाना विंढमगंज सोमवार की रात्रि किसी बातों को लेकर दोनों पति पत्नी में विवाद हुआ था ।जिससे पत्नी क्षुब्ध होकर मंगलवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ।विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की स्थिति बिगड़ गई ।विवाहिता के पिता धनी यादव निवासी केवाल ने बताया कि घटना की सूचना हमें बेटी के ससुराल से पड़ोसी भसुर के द्वारा मिली ।सूचना पर करीब 12 बजे बेटी के ससुराल अपने बेटे दीनानाथ के साथ पहुंचे और निजी साधन मीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मीना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है ।
विवाहिता के पिता ने बताया कि दामाद आए दिन बेटी से साथ लड़ते झगड़े रहते है ।फिलहाल मीना को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह