भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण सूचना जारी
दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी ने प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है ।जिसमें बताया गया है कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु साक्षात्कार करा चुके प्रवेशार्थी महाविद्यालय से चालान प्राप्त कर 31 जुलाई 2025 तक अनिवार्य रूप से शुल्क जमा कर दें।
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। यदि शुल्क जमा नहीं किया जाता है, तो प्रवेश स्वतः ही समाप्त हो जाएगा।
बी. कॉम. प्रथम वर्ष और बी. एस-सी. प्रथम वर्ष (मैथ) में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं जो आवेदन फार्म नहीं भरे हैं, वे दिनांक 31 जुलाई 2025 तक आवेदन फार्म भरकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव से संपर्क किया जा सकता है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह