हरदोई के शाहाबाद थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पीड़िता ने 3 अक्टूबर को शाहाबाद थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि जंगलिया मोहल्ले के रहने वाले सरफराज पुत्र लालू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो सरफराज और उसके 4 साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य वांछित अभियुक्त सरफराज को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
हरदोई /रिपोर्टर
प्रवीण कुमार