गोगा महाड़ी पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त, सीएम दौरे को लेकर तैयारियों का लिया जायज़ा…
स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पेयजल व्यवस्था के निर्देश, स्मार्ट सिटी के तहत बन रहा आकर्षक स्थल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर नगर निगम युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में मंगलवार को महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने गोगा महाड़ी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छ कुण्ड, मुख्यद्वार, इंटरलॉकिंग टाइल्स, दीवारों की मरम्मत व पेंटिंग, आरसीसी नाली निर्माण, शौचालयों की मरम्मत और जल आपूर्ति की समीक्षा की। साथ ही पेड़ संरक्षण, स्ट्रीट लाइट दुरुस्तीकरण, बैंच स्थापना, प्याऊ व वाटर कूलर लगाने और सरोवर परिसर की सफाई के भी निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित स्वच्छ कुण्ड को आकर्षण का केंद्र बताया गया। महापौर ने गोगा जी महाड़ी के महत्व और उनके इतिहास को सूचना पट्टों पर अंकित कराने के निर्देश भी दिए, जिससे श्रद्धालु प्रेरणा ले सकें।
निरीक्षण में मुख्य अभियंता बी.के. सिंह, जीएम जल पुरुषोत्तम कुमार, अधिशासी अभियंता वी.बी. सिंह, साथ रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़