कांवड़ यात्रा की सफलता पर सहारनपुर पुलिस का रात्रिभोज आयोजन
महिला थाने में अफसरों और स्टाफ ने एक साथ किया भोजन, टीम भावना को बताया अहम
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिला थाना, सहारनपुर में रात्रिभोज का आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक यातायात, एएसपी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी अपराध एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय सहित थाना प्रभारी महिला थाना एवं समस्त स्टाफ ने एक साथ टेबल पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। रात्रिभोज के दौरान अधिकारियों द्वारा टीमवर्क, आपसी समन्वय, कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही, आगामी समय में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु सुझाव भी साझा किए गए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़