महाविद्यालय में छात्रों ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
दुद्धी सोनभद्र । भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में गुरुवार को छात्रों ने कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग उठाई। छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव को 33 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेताओं ने बताया कि महाविद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या के कारण प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में सीमित सीटों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
छात्र नेताओं के ज्ञापन पर प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय पर उच्च स्तर पर पत्राचार कर मांग से अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर छात्र नेता अभय यादव (नंदलाल), ओम अग्रहरि, कार्तिक सिंह, उज्ज्वल सिंह, शिवराज मिश्रा सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने एकजुट होकर अपनी मांग को लेकर आवाज उठाई और प्राचार्य से छात्रों के हित में न्याय की अपील की। जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह