पीएम मोदी दालमंडी चौड़ीकरण की भी रखेंगे आधारशिला, काशी को देंगे 2183 करोड़ की सौगात
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को शनिवार 2 अगस्त को 2183 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे। इसमें 565.35 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और दालमंडी चौड़ीकरण समेत 1618.10 करोड़ की 38 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजनाएं न केवल वाराणसी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी बल्कि लोगों की राह भी आसान करेगी। इनका लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। इनके पूरा होने के बाद बदलता बनारस की कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर वहां के निवासियों ने विरोध किया है। बनारस के मुफ्ती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर चौड़ीकरण का फैसला वापस लेने की मांग भी की थी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि चौड़ीकरण की जद में छह मस्जिदें भी आ रही हैं। चौड़ीकरण से मुलसमानों में आक्रोश फैलने की आशंका भी मुफ्ती ने जताई है। चौड़ीकरण का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा है। काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित दालमंडी अभी तीन से चार मीटर की गली है। इसे 17 मीटर तक चौड़ा करने का प्रस्ताव पिछले दिनों योगी कैबिनेट ने पास किया था।प्वाइंट में जाने कौन-कौन सी सौगातें पीएम मोदी देंगे….
1- वाराणसी-भदोही फोरलेन:
वाराणसी-भदोही फोरलेन से काशी से कालीन नगरी तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। लगभग 269.10 करोड़ से चांदपुर से रिंग रोड तक बनी 8.50 किमी लम्बी सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे। इससे इस मार्ग पर जाम दूर होगा। समय भी बचेगा।
2- मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर आरओबी
पूर्वोत्तर रेलवे के हरदत्तपुर और राजातालाब के बीच समपार संख्या 10ए पर बने रेल ओवरब्रिज से वाराणसी से चुनार, मिर्जापुर का सफर आसान हो जाएगा। इससे 1.50 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।3- पीएसी रामनगर में मल्टीपरपज हाल
36वीं वाहिनी पीएसी में बने बहुउद्देश्यीय हाल में वीआईपी कक्ष, महिला-पुरुष टॉयलेट, जवानों-अधिकारियों के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हाल से काफी सहूलियत होगी।
4- कालिका धाम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य
सेवापुरी स्थित मां कालिका धाम में हुए विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। यहां हवन कुंड, सैंड स्टोन फ्लोरिंग, तालाब पर यू शेप में घाट का निर्माण, हाईमास्ट और टायलेट ब्लॉक बनाए गए हैं।5- सिंथेटिक हॉकी मैदान का पुनर्निर्माण
बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने सिंथेटिक हॉकी मैदान का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। इसमें सिंथेटिक टर्फ, फील्ड के चारों तरफ ड्रेन फेनसिंग, एल्युमीनियम गोल पोस्ट बनाए गए हैं।
6- दुर्गाकुंड का जीर्णोद्धार
लगभग 3.4 करोड़ रुपये दुर्गाकुंड का जीर्णोद्धार और जल की गुणवत्ता के सुधार का कार्य किया गया है। सेबर तकनीक से नगर निगम, वेल्सपन कंपनी के विशेषज्ञों ने बायोरिएक्टरों, खास तरह के बैक्टीरिया की मदद से यह कार्य किया है।7- आठ घाटों का निर्माण
नगर निगम और पिरामल के सहयोग से आठ घाटों का नवनिर्माण किया गया है। 22 करोड़ रुपये से सीएसआर फंड में यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। इनमें पंचअग्नि अखाड़ा घाट, रानीघाट, प्रह्लाद घाट, नया घाट, सक्का घाट, निषादराज, गोला घाट, तेलियानाला घाट शामिल हैं।
8- पशु अस्पताल, डॉग केयर सेंटर
ऐढ़े में नगर निगम ने पशु अस्पताल एवं डॉग केयर सेंटर का निर्माण किया है। 1.85 करोड़ रुपये से इसका निर्माण किया गया है। यहां पशुओं का ओपीडी चलेगा और कुत्तों का बंध्याकरण किया जाएगा।9- तालाब का सौंदर्यीकरण
तिलमापुर (शिवपुर) स्थित रंगीलादास कुटिया पर दर्शन-पूजन के लिए आस्थावानों की भीड़ होती है। पर्यटन विभाग ने यहां तालाब सौंदर्यीकरण के तहत संस्कृति मंडप, ट्रस शेड, हार्टिकल्चर वर्क, बोलार्ड, हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट की व्यवस्था की है जो इसकी शोभा और बढ़ाएंगी।
10- नगर के 53 विद्यालय भवनों की मरम्मत और पुनरुद्धार
नगर निगम सीमा में आने वाले 53 विद्यालयों के जीर्णशीर्ण भवनों का पुनर्निर्माण, छतों पर वाटर प्रूफिंग से बच्चों और शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। इससे छतों से पानी रिसने की समस्या भी नहीं होगी।11- रोबोट करेगा कैंसर की सर्जरी
पूर्वांचल में पहली बार रोबोट कैंसर की सर्जरी करेगा। सुंदरपुर स्थित महामना पं.मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में रोबोट इंस्टॉल हुआ है। प्रधानमंत्री दो अगस्त को इसका भी उद्घाटन करेंगे। रोबोटिक तकनीक से अब जटिल सर्जरी कम चीरे, कम संक्रमण और तेज रिकवरी होगी। प्रधानमंत्री करीब 83 करोड़ की लागत से रोबोटिक यूनिट के साथ ही दो रेडिएशन मशीन, सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे।
12- ग्रामीण क्षेत्र की 47 पेयजल योजनाएं
जल जीवन मिशन के तहत 47 पेयजल योजनाओं से 98 ग्राम लाभान्वित होंगे। परियोजना में 47 ओएचटी और ट्यूबवेल लगे हैं। 22048 कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।13- एनएच-73 से गोसाईंपुर, अहिरौली मार्ग
यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना है। इससे वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग (एनएच-73) से हरहुआ, सुलेमापुर, भतौली, भटपुरवा कला, गोसाईपुर, चौकीपुर, मोहांव आदि इलाकों का आवागमन सुगम होगा।
14- नरोत्तमपुर खुर्द से तारापुर शूलटंकेश्वर मार्ग
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना यह मार्ग प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम करेगा। बच्छांव, खनांव, माधोपुर, माधोपुर खास आदि जगहों पर भी आना-जाना आसान होगा।
इन परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
1- पुलिस लाइन में 32 बेड का नक्सल क्यूआरटी बैरकपुलिस लाइन में 32 बेड का नक्सल क्यूआरटी बैरक बनेगा। 1.54 करोड़ से बनने वाले इस बैरक का प्रस्ताव तब का है, जब चंदौली नक्सल प्रभावित था। चंदौली अब नक्सल से मुक्त हो चुका है और वाराणसी जोन से अलग हो चुका है। हालांकि बैरक का नाम अब भी नक्सल क्यूआरटी है। इसमें कमिश्नरेट के लिए तैनात क्यूआरटी रहेगी। इसमें 24 बेड पुरुषों के लिए, आठ महिला पुलिसकर्मियों के लिए रहेगा।
2- अस्सी में मल्टीलेवल पार्किंग
अस्सी में 9.84 करोड़ रुपये से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। चार मंजिली पार्किंग में 300 से अधिक दो पहिया वाहन और 30 से अधिक कारों को खड़ा किया जा सकेगा।3- कुंडों का कायाकल्प
शहर के प्राचीन कुंडों, तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा। 6.28 करोड़ रुपये से मंदाकिनी कुंड, रामकुंड, ईश्वरगंगी, भिखारीपुर तालाब, शंकुलधारा, बकरिया कुंड, पितृकुंड के जल का शोधन और जीर्णोद्धार होना है।
4- सिगरा में सड़क निर्माण
सीएम ग्रिड योजना के फेज दो में सिगरा में बिजली विभाग के कार्यालय के पास से वंशीधर अपार्टमेंट तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
5- शहीद उद्यान पार्क
शहीद उद्यान पार्क का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यहां 7.5 करोड़ रुपये से सिंथेटिक पाथ-वे समेत अन्य सुविधाओं का विकास होगा।6- तीन सिटी फैसिलिटी सेंटर
रामनगर, सारनाथ और ऋषि मांडवी जोन में सिटी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। हर सेंटर पर 5.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
7- पीलीकोठी में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन
नगर निगम पीलीकोठी में कचरा प्रबंधन के लिए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन बनाएगा। इस पर 5.69 करोड़ रुपये लागत आएगी।
8- कंचनपुर में मियावाकी वन
कंचनपुर में मियावाकी पद्धति से मियावाकी वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस पर 1.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
9- सूजाबाद में नालों की सफाई
सूजाबाद में दो नालों का फाइटो रेमिडिएशन पद्धति से सफाई कराई जाएगी। इस पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।10- होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज
पिंडरा ब्लॉक के गड़खड़ा में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनेगा। 85.72 करोड़ की लागत से भवन बनेगा। ये प्रदेश का दसवां होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज होगा। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सौ बेड का अस्पताल होगा। बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन की पढ़ाई होगी। कॉलेज में सौ सीटें आवंटित की गई है।
11- करखियांव में सेनानियों की याद में सौंदर्यीकरण (18.28 करोड़)
12- आध्यामिक परिपथ के तहत कर्दमेश्वर मंदिर में विकास कार्य (4.87 करोड़)
13- कपिलधारा मंदिर और थाईवट मंदिर में प्रकाश व्यवस्था (1.21 करोड़)
14- सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि के आवासीय भवनों का नवीनीकरण (8.23 करोड़)
15- लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के घर का संग्रहालय के रूप में विकास (11.82 करोड़15- लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के घर का संग्रहालय के रूप में विकास (11.82 करोड़)
16- छीतमपुर से रजवाड़ी, धौरहरा तक सड़क का चौड़ीकरण (30.67 करोड़)
17- कछवा रोड, कपसेठी से बाबतपुर होकर चौबेपुर तक सड़क निर्माण (51.95 करोड़)
18- गाजीपुर मार्ग से स्वर्वेद मंदिर तक सड़क निर्माण (11.46 करोड़)
19- दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण (216 करोड़)
20- कलक्ट्रेट में अधिवक्ता चैम्बर निर्माण (4.95 करोड़)
21- लहरतारा-कोटवा-कोरउत-अकेलवा मार्ग का चौड़ीकरण (21.79 करोड़)
22- रोहनिया-गंगापुर मार्ग चौड़ीकरण (20.29 करोड़)
23- मोहनसराय-गंगापुर-मोतीकोट मार्ग का चौड़ीकरण (16.11 करोड़)24- हरसोस-सुईचक-गंगापुर मार्ग चौड़ीकरण (24.99 करोड़)
25- हरसोस-सुईचक-गंगापुर मार्ग चौड़ीकरण-2 (24.98 करोड़)
26- खालिसपुर स्टेशन के यार्ड स्थित समपार संख्या-22सी पर आरओबी (52.33 करोड़)
27- स्मार्ट वितरण परियोजना और विद्युत अवसंरचना (881.56 करोड़)
28- गंगापुर में उप पंजीयक कार्यालय का निर्माण (2.29 करोड़)
29- शहर के 21 पार्कों का सुंदरीकरण (11.44 करोड़)
30- गंगा के 24 घाटों का जीर्णोद्धार और साइनेज कार्य (4.66 करोड़)
31- लक्ष्मीकुंड का जलशोधन और जीर्णोद्धार (4.5 करोड़)32- लक्ष्मीकुंड में चार तैरते पूजास्थल और चेंजिंग रूम (1.88 करोड़)
33- आशापुर में फूड स्ट्रीट निर्माण (1.08 करोड़)
34- राजकीय हाईस्कूल बेलारी, जक्खिनी, ठठरा, चितईपुर और लालपुर का पुनरुद्धार (2.87 करोड़)
35- आदर्श जिला पुस्तकालय का निर्माण (19.71 करोड़)