भारतीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारी एवं किसानों ने ग्राम प्रधान व सचिव के विरोध में किया धरना प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव तुरसा पट्टी के ग्रामीणों ने किसान संगठन के साथ बुधवार को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पटेल ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों तथा दर्जनों ग्रामीण किसानों के साथ खंडविकास अधिकारी कार्यालय के सामने परिसर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत तुरसा पट्टी में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर मिलीभगत से मनरेगा के 24 लाख रुपए का गमन करने का आरोप लगाया। तथा गांव पट्टी में नहीं हो रहा है विकास कार्य को लेकर नाराज किसानों ने कहा की ग्राम प्रधान भेदभाव के साथ कार्य करता है गांव में रास्ता ज्यादा खराब होने से छोटे-बड़े छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पाते हैं बताया कई बार ग्रामीणों ने ग्राम सचिव व बीडीओ को शिकायत पत्र दिया। लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई समस्या से परेशान होकर ही हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं
कहा यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगले महीने और अधिक संख्या में कार्य परिसर को घेर कर हम लोग भूख-हड़ताल पर बैठेंगे। सचिव के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप कर किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली