ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।राहगीरों ने उसे निजी वाहन से बरेली अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिला रामपुर के कस्बा और कोतवाली मिलक निवासी पप्पू बाइक के द्वारा बरेली किसी काम से जा रहे थे। गांव थानपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में गिर गए। सिर में चोट लगने से गंभीर हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी वाहन से बरेली अस्पताल भेज दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। टक्कर मारकर ट्रक फरार हो गया।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली