दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। महाविद्यालय ने प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है, जो सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है।
प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों का प्रवेश वरिष्ठता क्रम में रिक्त सीटों के लिए 5 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से होगा। इच्छुक प्रवेशार्थियों को उक्त तिथि और समय पर समस्त मूल प्रमाण पत्रों और एक सेट छाया प्रति के साथ साक्षात्कार हेतु प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा।
अनुसूचित जाति के प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं यदि आवेदन नहीं भी किए हैं तो वे तत्काल 5 अगस्त 2025 तक प्रवेश समिति से संपर्क कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह