सहारनपुर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एसएसपी आशीष तिवारी ने 10 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
सहारनपुर । जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने 10 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, जिससे स्थानीय थानों की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
गंगोह चौकी प्रभारी राहुल शर्मा को अब खाताखेड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया
खाताखेड़ी चौकी प्रभारी अतुल कुमार को कस्बा गंगोह चौकी प्रभारी बनाया गया
थाना कुतुबशेर चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह अधाना को टोडरपुर, थाना चिलकाना प्रभारी बनाया गया
टोडरपुर चौकी प्रभारी पीयूष कुमार को कुतुबशेर चौकी प्रभारी बनाया गया
शाहजहाँपुर, थाना सरसावा में तैनात विनय कुमार को थाना सदर बाजार भेजा गया
पुलिस लाइन से रवि कुमार को शाहजहाँपुर चौकी प्रभारी बनाया गया
महिला परामर्श केंद्र गंगोह से श्वेता शर्मा को थाना कुतुबशेर भेजा गया
नीतू को थाना कुतुबशेर महिला परामर्श केंद्र गंगोह भेजा गया
नीरज कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सरसावा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मंडी बनाया गया
बिजेन्द्र सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंडी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सरसावा बनाया गया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़