जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैला देवी करौली राजस्थान।
राजस्थान के जिला करौली में शिक्षकों के सभी केडर की विभिन्न मांगों पर शिक्षा मंत्रालय, राजस्थान सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा चलाए जा रहे प्रांतव्यापी आंदोलन के तहत आज दिनांक 6 अगस्त,बुधवार को अपराह्न 3 बजे करौली में कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में संगठन को, शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत वार्ता करने का लिखित आश्वासन दिया गया था,लेकिन सरकार ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं रखते हुए वादा खिलाफी की है।इस वादा खिलाफी को लेकर संगठन द्वारा प्रांतव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है।आंदोलन के पहले चरण के अंतर्गत जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर संगठन द्वारा उठाई गई मांगों पर अविलंब कार्यवाही करने की मांग की है कार्यवाही नहीं होने पर दूसरे चरण के तहत शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी, कोटा में 24 अगस्त को विशाल शिक्षक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस शिक्षक रैली में संपूर्ण राज्य के सभी जिलों के शिक्षक भाग लेकर आक्रोश व्यक्त करेंगे। जिला मंत्री सुनील गोयल ने जानकारी दी कि ज्ञापन में संगठन के 26 सूत्रीय मांग पत्र में शिक्षक स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण करने,तृतीय श्रेणी शिक्षक पदोन्नति करने, सभी केडर की वेतन विसंगति दूर करने,पुरानी पेंशन योजना पूर्ण रूप से लागू करने, प्रतिवर्ष 1 जुलाई से पूर्व सभी विद्यालय भवनों का निरीक्षण करवाकर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जारी करने, व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित करने,अध्यापक,वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, उप-प्राचार्य, प्रधानाचार्य को संपूर्ण सेवा काल में कुल चार एसीपी परिलाभ 7-14-21-28 वर्ष पूर्ण करने पर देने,कंप्यूटर अनुदेशक का कैडर रिव्यू कर इनका पदनाम कंप्यूटर शिक्षक करने,प्रबोधक का पदनाम अध्यापक करने,रविवार को प्रतियोगी परीक्षा में कार्य करने की एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश देने पीईईओ को हार्ड ड्यूडी अलाउंस देने,शिक्षकों को BLO ड्यूटी से पूर्णतया मुक्त करने,शिक्षकों को ग्रामीण भत्ता देने सहित शिक्षकों के सभी कैडर की कई प्रमुख मांगे शामिल है।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा,पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा,जिलामंत्री सुनील गोयल,कार्यकारी अध्यक्ष रिंकू डागुर,कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा,प्रदेश समिति सदस्य लज्जाराम गुर्जर,अमित गोयल, तेजराम बालौती, शिवचरण मीणा,रमेश चंद,कमल मीणा,विजेंद्र खटाना, रामलाल वैष्णव,देवेंद्र शर्मा,हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी,महावीर जी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश लहकोड़िया, मंडरायल से प्रेमचंद शर्मा,करौली से नरसीलाल मीणा, सपोटरा से श्रीमोहन मीणा,नादौती से प्रहलाद गुडली, टोडाभीम से प्रकाश चंद के अलावा नमोनारायण मीणा, विजेंद्र सिंह,प्रिंसिपल सवाराम मीणा, देशराज, रामराज भीमराज,देवेंद्र गुर्जर,योगेंद्र गर्ग,महादेव मीणा,विक्रम सिंह, मुनेश, काडूलाल,रामसहाय,विश्राम सिंह,हरिसिंह, बरदाला, प्रवीणखटाना, दिगम्बरसिंह, रामजीलाल, प्रेमराज और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे और शिक्षक संघ (सियाराम) के मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा,महिला प्रदेश अध्यक्ष मीणा मंसूरिया ने राज्य के सभी शिक्षकों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।