ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र जिला-कांकेर
भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा ‘हर घर तिरंगा’, ‘घर-घर तिरंगा’ और ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ अभियान के अंतर्गत आज यादव समाज भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री बृजेश चौहान तथा सहप्रभारी अनूप राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे चौहान ने कार्यक्रम का समग्र मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष डीगेश खापर्डे ने की।
मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान हैं साथ ही कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, पूर्व मंडल महामंत्री ज्वाला जैन, और मंडल मंत्री अनिता रावटे भी समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन और समापन राजीव श्रीवास ने किया।
बैठक में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें मंडल उपाध्यक्ष योगेश सोनवानी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेमप्रकाश शिवहरे, मंडल उपाध्यक्ष चैतूराम आचला, मंडल उपाध्यक्ष ढालन सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष सरिता जोशी, मंडल मंत्री जितेन्द्र पांडे, कौशल्या उइके पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन; पार्षद राजकुमार यादव, प्रेम विश्वकर्म वाल्मीकि पुजारी; बोधन दास मानिकपुरी रमेश कुमार, नारद राम कवाड़े, कुशल राम कवाड़े, लक्ष्मण कुलदीप, संकेत नसीने, सचिन दुबे, सोहन कोमरा, हेम सोनवानी, दीपांकर मजूमदार, हरि यादव, राहुल सिंह, जागेश्वर नरेटी और राजेन्द्र जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और राष्ट्रभक्ति का वातावरण पूरे क्षेत्र में गूंजेगा।