ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सिवनी, हिर्री नदी में पनडुब्बी लगाकर बेख़ौफ़ हो रहा रेत का अवैध उत्खनन

```

जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ सिवनी, हिर्री नदी में पनडुब्बी लगाकर बेख़ौफ़ हो रहा रेत का अवैध उत्खनन,हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने कहा है कि प्रदेश में संगठित अपराध करने वाले लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लागू किया जाएगा साथ ही उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों के विरुद्ध भी कारवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों व संगठित अपराधियो की श्रेणी में आने वाले जहरीली शराब,खनिज माफिया जैसे अन्य अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही के लिए यह कानून बनाया जा रहा है वैसे मध्यप्रदेश की सरकार कई बार माफियाओं के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने की बात तो करती है लेकिन हकीकत यह है कि कार्यवाही कुछ लोगों तक ही सीमित हो जाती है वर्तमान में सिवनी जिले में माफियाओं का बोलबाला है खासकर रेत माफियाओं का,वर्तमान में पड़ोसी जिले के कुछ रेत माफियाओं ने सिवनी जिले में डेरा जमाया हुआ है जो क्लेक्टर के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ही ऊगली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पांड्या छपारा,पिपरिया,दुरेन्दा,बनाथर, नसीपूर एवं ग्राम पंचायत कनारी के सरपंचों ने जिला क्लेक्टर एवं एस पी को आवेदन देते हुए अवगत कराया था कि ग्राम पंचायत बागडोंगरी के अंतर्गत आने वाली धनई नदी से रेत माफियाओं के द्वारा मशीन लगाकर अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है
पनडुब्बी लगाकर हो रहा रेत का उत्खनन सिवनी जिले में रेत माफियाओं के कितने होंसले बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायत के सरपंचों ने शिकायत किया लेकिन कार्यवाही से बेख़ौफ़ होकर रेत माफियाओं के द्वारा खुरसुरा,खुर्सीपार,सकरी के पास स्थित हिर्री नदी में पनडुब्बी लगाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है बताया जाता है कि आज सुबह के समय रेत माफियाओं के गुर्गों ने नदी में पनडुब्बी उतारा था और रेत निकालना शुरू कर दिया जो यह प्रमाणित करता है कि रेत माफियाओं को जिला क्लेक्टर के आदेश से कोई लेना देना नही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *