आज कुण्डा विधानसभा के जैसावां में समाजवादी कार्यकर्ता श्री छोटेलाल कुरील जी के घर आयोजित कार्यकर्ता व बूथ सदस्य स्वागत व सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि छविनाथ यादव जी उपस्थित रहे इस दौरान सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और रास्ते मे सैयद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाया और क्षेत्र की जनता की खुशहाली की दुवाएं मांगी,
सपा जिला अध्यक्ष जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है उत्पीड़न करने वालों को माकूल जवाब दिया जाएगा, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आप सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव-गांव गली-गली घर-घर जाकर डॉक्टर लोहिया और अंबेडकर जी के विचारों के साथ साथ सपा प्रमुख माननीय अखिलेश यादव जी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करें ।
इस दौरान सपा जिला महासचिव जनाब अब्दुल कादिर जिलानी जी, विधानसभा अध्यक्ष कुण्डा श्री राम अवध यादव काका जी, छात्र सभा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र मौर्य जी,प्रभात यादव ,गुड्डनराज सरोज, सुरेश यादव ,केशव प्रसाद यादव, इंद्रेश पासी, अमरनाथ पटेल, धर्मेन्द्र सरोज, उमेश पटेल, उमाशंकर पटेल,मो० तनवीर मिल्की, विजय पाल , कमलेश सरोज ,फूलचंद्र मिश्रा,प्रदीप सरोज,ऋषभ यादव, पुरुषोत्तम यादव,धीरज यादव, विनोद यादव, अफसर अहमद,ओम प्रकाश यादव , नंदलाल ,राकेश सरोज ,आशीष यादव , आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट, सन्नी