ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

उज्जैन /राँची : एन एच आर सी सी बी के पहल पर रक्तदान शिवर का आयोजन ! इस कोरोना काल मे भी 26 यूनिट ब्लड हुवा दान

```

एन एच आर सी सी बी के पहल पर रक्तदान शिवर का आयोजन !

इस कोरोना काल मे भी 26 यूनिट ब्लड हुवा दान !

उज्जैन /राँची : ( विशाल जैन)नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो झारखंड महिला इकाई के द्वारा आज शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल सेवा सदन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ! इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्रीमती रेखा जैन (उपाध्यक्ष सेवा सदन राँची ) श्री कमल जी केडिया ( उपाध्यक्ष – झारखंड प्रांतीय मारवाडी सम्मलेन ) के द्वारा किया गया ! एन एच आर सी सी बी राष्ट्रीय सचिव श्री श्रवण जालान भी मौके उपस्थित रहे !इस रक्तदान शिविर में कोविड काल मे 26यूनिट ब्लड दान हुई ! मौजूद अतिथियों ने एन एच आर सी सी बी के इस पहल को बेहद ही सराहनीय बताया एवं इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कोविड काल मे जिस प्रकार से यह पहल की गई है यह वाकई मानव हितों के लिए बेहद ही सराहनीय है !
इस रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्यरूप से एन एच आर सी सी बी झारखंड महिला अध्य्क्ष श्रीमती प्रिया पोद्दार ,प्रदेश पदाधिकारी कृति मारू ,मोनिका जालान ,अनिता ख़िरवल ,रेखा अग्रवाल , सुनैना खैतान , पायल बजाज, अंशु चौधरी ,सुषमा सिंह, निधि मोदी, पल्लवी बांका, सरिता बथवाल, पूनल नासरिया , नेहा अग्रवाल ,डॉली खेतावत , नेहा टिबरेवाल ,जिज्ञाषा नासरिया समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही ! इस उपरोक्त शिविर में शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने रक्तदान किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *