ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने किया 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त 128 मैधावी विद्यार्थियों का सम्मान*

```

*रतलाम चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने किया 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त 128 मैधावी विद्यार्थियों का सम्मान*

सर्वांगीण विकास की भावना जिसमें हो, वह श्रेष्ठ जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया
भौतिक विकास के साथ आमजन का समग्र विकास भी जरूरी विधायक काश्यप
रतलाम 12 सितम्बर 2021/ चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 128 मैधावी विद्यार्थियों का समारोहपूर्वक सम्मान किया। सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप टाईटन सोनाटा रिस्ट वॉच नकद राशि एवं शील्ड प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा आवास मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने कहा कि शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास सभी क्षेत्रों में कार्य करना अच्छे जनप्रतिनिधि की निशानी है। सर्वांगीण विकास की भावना जिसमें होती है वह श्रेष्ठ जनप्रतिनिधि होता है। रतलाम के विधायक श्री चेतन्य काश्यप ऐसे ही जनप्रतिनिधि है आमजन को उनका साथ हमेशा देना चाहिए।
प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने की। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल प्रदीप उपाध्याय निर्मल कटारिया आयोजन समिति के सलाहकार शैलेन्द्र डागा जिला पंचायत प्रधान प्रमेश मईड़ा मंचासीन रहे। प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। हर वर्ष दो से ढाई हजार विद्यार्थी सम्मानित होते हैं लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सीमित संख्या में विद्यार्थी सम्मानित किए जा रहे हैं।
विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह विकास की अवधारणा का ही बिंदू है जिससे प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। शहर में भौतिक विकास के साथ आमजन का समग्र विकास भी जरूरी है। महात्मा गांधी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम व्यक्ति के विकास की बात कही है और इसी भावना से चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने अंहिसा ग्राम की स्थापना की थी क्योंकि आवासीय वातावरण बदलता है तो विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
मनोहर राजपूत इंडियन
टीवी जिला ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *