जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ सिवनी कटंगी रेल लाइन के लिए सीघ्र प्रारम्भ होगा सर्वे कार्य सांसद ढालसिंह बिसेन का प्रयास सराहनीय,सिवनी से कटंगी बालाघाट रेल लाइन के लिए शीघ्र ही सर्वे प्रारंभ होने वाला है इस रेल लाइन के निर्माण के लिए लोकसभा बालाघाट सिवनी क्षेत्र के सांसद ढालसिंह बिसेन विशेष रूप से प्रयासरत हैं
ब्राडगेज रेलवे संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अनूप मिश्र द्वारा रेल मंत्रालय के सर्वे विभाग से आग्रह किया गया है कि इस सर्वे को विस्तृत दृष्टिकोण एवं व्यापक मानसिकता के साथ पूर्ण कर रेल मंत्रालय में प्रस्तुत करें।साथ ही राज्य सरकार,सामाजिक
राजनीतिक संगठन एवं आम जनता से भी अपील की गई है कि सर्वे टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान करे ताकि यह परियोजना आर्थिक एवं तकनीकी दृष्टि से उत्तम प्रस्तुत की जा सके
सिवनी से कटंगी रेल लाइन के निर्माण से सिवनी बालाघाट एवं नागपुर का सीधा संपर्क बन सकेगा एवं विकास के द्वार खुल जाएंगे । उक्त रेल लाइन के निर्माण के लिए सर्वे प्रारंभ करने के प्रयास के चलते सिवनी बालाघाट सांसद ढालसिंह बिसेन के प्रयास को ब्राडगेज रेलवे संघर्ष समिति एवं उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह वैश ने प्रशंसनीय कदम बताया है इस रेल लाइन मार्ग के बन जाने से स्थानीय लोगों को दूसरे राज्यो में आने जाने पर होने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी एवं रोजी रोटी के नए अवसर प्राप्त होंगे