जिला बदर की कार्रवाई : 7 अभियुक्त 6 माह के लिए सहारनपुर से निष्कासित.
सहारनपुर । अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) सहारनपुर द्वारा धारा 3, यूपी गुंडा एक्ट के अंतर्गत 7 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 6 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेशानुसार इन अभियुक्तों को जनपद की सीमाओं से बाहर कर दिया गया है।
जिला बदर किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं –
1. महबूब पुत्र गुलामहैदर निवासी ग्राम बाछौंदेर थाना बिहारीगढ़
2. चाँद पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला शेखजादान, थाना नानौता
3. आदित्य उर्फ रवि पुत्र संजय निवासी ग्राम गहरेड़ी, थाना सरसावा
4. भूपेंद्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम लछियाड़ा, थाना सरसावा
5. आकाश पुत्र गोविंद निवासी ग्राम रतनगढ़, थाना नकुड़
6. दानिश पुत्र अजीज निवासी ग्राम मानकमऊ, थाना मंडी
7. नूर पुत्र रहीस निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना मंडी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिला बदर अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद में पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़