निचलौल पुलिस का खुले में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान, खुले में शराब पीने और पिलाने वालों पर की सख्त कार्रवाई
शीतलापुर रेंगहिया, निचलौल (महराजगंज), 10 अगस्त 2025:
निचलौल थानांतर्गत शीतलपुर रेंगहिया क्षेत्र में संचालित देशी शराब भट्ठी के आस पास खुले में शराब पिलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को निचलौल थाना की संयुक्त कांस्टेबल टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर खुले में शराब पीने वालों और दुकानदारों द्वारा बैठाकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
इस अभियान का नेतृत्व कांस्टेबल मनीष कुमार राय, अजीत यादव, माणिकचंद, विवेक पांडेय और अमित कुमार द्वारा किया गया।
थाना निचलौल की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा समाज में नशाखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और किसी भी सूरत में अवैध शराब कारोबार या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में मदद करेंगे।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8953350191 पर व्हाट्सएप करें।