सहारनपुर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़तला यादगार में सोमवार को 20 साल से बंद पड़ा एक जर्जर मकान बारिश में भरभरा कर ढह गया। मलबा बराबर में ही गोगा महाडी के भगत मनोज के घर पर गिरा, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन काफ़ी नुकसान बताया जा रहा है। मनोज भगत ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। समय-समय पर मकान मालिक को इसकी मरम्मत या तोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन मकान मालिक ने कोई ध्यान नहीं दिया वही स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़तला यादगार और चौनताला मोहल्ले में ऐसे दर्जनों 100 साल पुराने मकान खंडहर बन चुके हैं, जो कभी भी बरसात में भरभराकर गिर सकते हैं। उन्होंने नगर निगम और पुलिस से मांग की है कि तत्काल सर्वे कर ऐसे मकानों को गिराया जाए, वरना बड़ी त्रासदी टलना मुश्किल होगी। घटना के बाद मनोज ने डायल कर 112 पर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी थी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़