जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़
(कोटकासिम) जिला खैरथल तिजारा में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम की बैठक का आयोजन किया गया! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने बताया हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी अपने संस्थान द्वारा तीन दिवसीय 12 वे विशाल जागरण झांकी दहीहंडी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भूतेश्वर मंदिर पुराने थाने के पास किया जाएगा! गुरुवार 14 अगस्त सुबह 7:15 बजे श्री गणेश वन्दना कर कलश यात्रा एवं झांकी, शुक्रवार 15 अगस्त रात्रि 7:15 बजे से विशाल जागरण झांकी दहीहंडी महोत्सव, शनिवार16 अगस्त रात्रि 8:15 बजे से मुख्य पूजा एवं मनमोहक झांकी का आयोजन होगा प्रसाद वितरण दोनों दिन रहेगा!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव,पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना,पूर्व अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल,जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर शामिल होंगे इनके अलावा विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य लोग सामाजिक धार्मिक जगत की विशेष हस्तियां भी मौजूद रहेगी!
जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़