हाजी इकबाल की मुसीबत फिर बड़ी
रिहाई से पहले गिरफ्तारी-जमानत मंजूर – लेकिन आज़ादी नहीं मिलेगी – अभी और रहना होगा जेल की सलाखों के पीछे – हाजी इकबाल के बेटों पर नया केस पुलिस ने जेल के अंदर ही दिखाई गिरफ्तारी.
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल-उनके भाई महमूद अली और चार बेटों पर एक बार फिर बड़ा कानूनी शिकंजा कसा गया है – थाना मिर्जापुर में इन सभी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है- खास बात यह है कि इकबाल के बेटों की जमानत 12 अगस्त को मंजूर हो गई थी और 13 अगस्त को दस्तावेज थाने में पेश भी कर दिए गए थे- लेकिन पुलिस ने यहां नया केस दर्ज किया था जिसकी जेल में ही गिरफ्तारी दर्शा दी गई -शिकायत मिर्जापुर निवासी सुरेश ने दर्ज कराई है – आरोप के मुताबिक मई 2021 में वह अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था-तभी हाजी इकबाल, उनका भाई और चारों बेटे वहां पहुंचे- फसल काटने से रोका, जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की–शाम को आरोपियों ने घर पर हमला किया, फायरिंग की, महिलाओं व बच्चों से मारपीट की और जेवर व 5,000 रुपये लूट लिए–सुरेश का दावा है कि डर के कारण वह सालों गांव से बाहर रहा–अब आरोपियों के जेल में होने की जानकारी मिलने पर उसने तहरीर दी -वहीं हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने इसे साज़िश बताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है-उनका कहना है कि यह मामला झूठा है, सिर्फ जमानत के बाद बाहर आने से रोकने के लिए केस दर्ज कराया गया है- जबकि पुलिस का कहना है पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़