पीलीभीत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने आज देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री *नरेन्द्र दामोदर दास मोदी* जी के *71वें जन्मदिवस* के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरैया खुर्द कला में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं स्वयं व साथ आये गणमान्य नागरिकों देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़़ी सख्यां में वैक्सीन डोज लगवाई व सम्मानित क्षेत्रवासी जो वैक्सीनेशन कार्यक्रम में उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण के साथ साथ फल व मास्क देकर माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की शुभकामनायें दी व वैक्सीनेशन के लिये सभी क्षेत्रवासियों को जागरूक किया ग्राम माती व ग्राम रसूलापुर में लोगों को वैक्सीनेशन के लिये जागरुक कर बड़ी सख्यां में लोगों को प्रथम डोज लगवाई व मिष्ठान, मास्क वितरित किये एवं पौधारोपण किया इसके उपरान्त ब्लाक प्रमुख कार्यालय पूरनपुर प्रथम बार माननीय मोदी जी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया मिष्ठान वितरित किया जिसमें साथ रहे मंडल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा,प्रधान अलाउददीन,विनीत प्रजापति,विधान सभा आईटी संयोजक अचलमोहन पान्डेय,बलवीर सिंह,प्रधान मुंशीलाल राठौर जी,प्रधान पप्पू पान्डेय,प्रधान शिवकुमार जी,राजन गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे
ब्यूरो रिपोर्ट फूल चंद राठौर पीलीभीत