शहडोल में कई फलदार वृक्ष लगाकर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस समारोह के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पर वन विभाग शहडोल द्वारा वन परिक्षेत्र शहडोल अंतर्गत बिचारपुर नर्सरी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें रुद्राक्ष, कटहल ,इमली ,ऑवला, बरगद जैसे अन्य कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया उक्त पूरे कार्यक्रम का आयोजन मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार वर्मा वनवृत शहडोल ,वनमंडल अधिकारी उत्तर/ दक्षिण शहडोल गौरव चौधरी जी के कुशल निर्देशन में किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ,शहडोल संभाग एडीजीपी डीसी सागर जी ,एडीजे अनूप त्रिपाठी रघुराज स्कूल के छात्र व शिक्षक उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए I वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजीव शर्मा आयुक्त शहडोल , डी. सी .सागर ए डी जी शहडोल द्वारा रूद्राक्ष का एवं श्री अनूप त्रिपाठी एडीजे द्वारा कटहल का रोपण किया गया । वन मंडल अधिकारी उत्तर/ दक्षिण शहडोल गौरव चौधरी जी द्वारा बच्चों के समक्ष हरियाली, वन ,जमीन और प्रधानमंत्री के संदर्भ में कई बातों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को गंभीरता से पढ़ने और आगे बढ़ने को कहा गया I मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में दिए गए उद्बोधन कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया I कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी सोहागपुर बादशाह सिंह रावत, उप वन मंडल अधिकारी जैतपुर आर. एन चौधरी,वन परिक्षेत्र अधिकारी शहडोल ,राम नरेश विश्वकर्मा परिक्षेत्र सहायक शहडोल, एचके श्रीवास्तव परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर आर एस मौर्य साथ ही अन्य क्षेत्रीय स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे .