तीन दिवसीय जाहरवीर मेला शांति पूर्ण तरीके से संपन्न
बेहट। श्री गुरु गोरखनाथ ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित तहसील क्षेत्र के गांव जहान पुर में आयोजित तीन दिवसीय श्री जाहरवीर मेला शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस मेले में आसपास के गांव के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने प्रसाद चढ़कर धर्म लाभ कमाया।
हर वर्ष की बात इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से श्री गुरु गोरखनाथ ट्रस्ट के द्वारा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में आसपास के गांव नोरंगपुर, तल्हापुर जमालपुर, समसपुर कुरड़ी खेड़ा,भागुवाला, धौला कुआं कोठडी बहलोलपुर आदि गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है। तीन दिवसीय मेले का समापन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। ट्रस्ट के कोषध्यक्ष समय सिंह सैनी ने बताया कि गांव के निकट मुर्गी फार्म अवैध रूप से बना है जिससे गांव में बीमारियां फैल रही है। जिससे फैल रही दुर्गंध के चलते मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उहोंने बताया कि आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है पशु पक्षी बीमार हो रहे हैं 1 साल 8 महीने से लगातार शिकायत जा रही है अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
भवानी सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़