खेत में खाद डालते समय महिला को सर्प ने काटा,सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी
दुद्धी /सोनभद्र।थाना क्षेत्र के जपला गांव में मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे खेत में काम कर रही एक महिला को अज्ञात सर्प ने काट लिया।महिला को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय किरन देवी, पत्नी प्रमोद कुमार,अपनी फसल में खाद डालने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।
परिवारजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
फिलहाल महिला की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
चिकित्सक ने बताया कि लोगों को सलाह दी जाती है कि खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह