हजारीबाग में देह व्यापार का भंडाफोड़: 6 होटल सील, 30 जोड़े गिरफ्तार 17 को भेजा जेल।
हजारीबाग पुलिस ने शहर के होटलों में चल रहे देह व्यापार का एक बड़ा रैकेट पकड़ा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 होटलों को मंगलवार को सील कर दिया है । और मौके से 30 जोड़े कपल्स को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया, जो बाद में उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।
जी हाँ, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 17 होटल संचालकों और मैनेजरों को भी हिरासत में लिया है, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इन होटलों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है, जिसमें कंडोम, मोबाइल, लैपटॉप और 41 हज़ार से ज़्यादा नकद शामिल हैं।
यह पहली बार है जब हजारीबाग में इतने बड़े पैमाने पर देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई हुई है , एसपी अंजनी अंजन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी तरह के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने कहा कि यदि कोई भी होटल या रेस्टोरेंट इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है और आगे भी ऐसे धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग की रिपोर्ट।