राजगढ़।
जिला राजगढ़ में मृत कर्मचारी के नाम पर लगातार वेतन भुगतान किए जाने के मामले में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शोमा पटेल को निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश में उल्लेख है कि कर्मचारी श्रीमती सुमित्रा बाई, स्वीपर का निधन 18 जनवरी 2025 को हो चुका था। इसके बावजूद उनके नाम पर ₹14,844 प्रतिमाह वेतन का भुगतान अक्टूबर 2025 तक जारी रहने की शिकायत सामने आई थी।
मामले की जांच क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल संभाग द्वारा कराई गई। जांच रिपोर्ट में मृत कर्मचारी के नाम पर वेतन भुगतान जारी रहने को वित्तीय अनियमितता से संबंधित पाया गया।
आदेश के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी की मृत्यु की सूचना कार्यालय को जनवरी 2025 में मिल चुकी थी। इसके बावजूद उनके नाम से वेतन भुगतान जारी रहा।
विभाग ने प्रथम दृष्टया इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन माना है। इसी आधार पर डॉ. शोमा पटेल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।
City – Rajgarh Mp
Reporter – Nayan khatnawalia