राजगढ़।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजगढ़ में स्वच्छता को लेकर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत राजगढ़ बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर श्रमदान किया। सभी ने मिलकर बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई की और जगह-जगह जमा कचरे को एकत्र किया।
एकत्र किए गए कचरे को नगर पालिका के कचरा वाहन में डाला गया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई रखें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
जिला – राजगढ़ (म.प्र.)
रिपोर्टर – नयन
पद – रिपोर्टर