हाथी के हमले में जान गंवाने वाले सुरेश विश्वकर्मा के परिवार को मिला मुआवजा
हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के हरली गांव के लौदी ताड़ में कुछ दिन पहले जंगली हाथी के हमले में अपनी जान गंवाने वाले सुरेश विश्वकर्मा के परिवार को आखिरकार वन विभाग की तरफ से मुआवजा दे दिया गया है। गुरुवार को वन विभाग ने मृतक की पत्नी को ₹3,50,000 का चेक सौंपा।
मुआवजा राशि सौंपने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेश साव, समाजसेवी फारूक अंसारी और दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और वन विभाग के इस कदम की सराहना की। स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने कहा कि यह मुआवजा राशि भले ही सुरेश विश्वकर्मा के जाने की कमी को पूरा नहीं कर सकती, लेकिन यह परिवार को आर्थिक संकट से बाहर निकलने में कुछ हद तक मदद ज़रूर करेगी।
यह घटना ग्रामीणों के बीच हाथियों के आतंक और मानव-हाथी संघर्ष की समस्या को एक बार फिर सामने लाती है। ग्रामीणों ने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
संपर्क_8850529025