बरेली आवंला थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हाफिजगंज में प्रेम-प्रसंग के शक में 10वीं की एक छात्रा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साक्ष्य मिटाने के लिए छात्रा के शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था।ग्राम हाफिजगंज निवासी प्रेमपाल की 16 वर्षीय पुत्री लता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों को छात्रा के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग का शक था जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद और नाराजगी रहती थी। इसी रंजिश के चलते छात्रा के परिजनों ने 28 जुलाई की रात उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।
छात्रा के अचानक गायब होने पर उसके प्रेमी को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जानकारी दी। अलीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खेत की घेराबंदी कर दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया और छात्रा के चाचा जय प्रकाश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी चाचा ने बताया लड़की की मार कर शव को खेत में दबा दिया है
प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद नायब तहसीलदार दीप्ती पाल और लेखपाल परसुराम एवं फॉरेंसिक फील्ड यूनिट प्रभारी सुमेर सिंह की संयुक्त देखरेख में खेत की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान छात्रा का शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।