मोहाली, 22 अगस्त 2025 – पंजाबी सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह 65 साल की उम्र में निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक आया था।
अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे बलौंगी श्मशान घाट (मोहाली) में किया जाएगा। हजारों की संख्या में प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँचेंगे।
करियर की झलक
भल्ला ने 1988 में ऑडियो कैसेट “छंकटा 88” से कॉमेडी करियर की शुरुआत की।
उन्होंने माहौल ठीक है, जट्ट एंड जूलियट, कैरी ऑन जट्टा सीरीज़, मेल करा दे रब्बा, पावर कट, आशके समेत दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
कैरी ऑन जट्टा सीरीज़ में एडवोकेट ढिल्लों का किरदार उनकी पहचान बन गया।
उनकी आखिरी फिल्म शिंदा शिंदा नो पापा (2024) रही।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
जसविंदर भल्ला अपने पीछे पत्नी परमदीप भल्ला, बेटे पुखराज भल्ला और बेटी अशप्रीत कौर को छोड़ गए हैं।
शोक की लहर
उनके निधन से न केवल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे उत्तर भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटी लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
– प्रिंस ठाकुर
ब्यूरो चीफ, होशियारपुर
इंडियन टीवी न्यूज़