थाना मण्डी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार आरोपी को दबोचा
सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त इकराम पुत्र इनाम तेली, निवासी सिराज कॉलोनी थाना मण्डी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त सम्बन्धित वाद संख्या 151/2010 व मु.अ.सं. 160/2010 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली देहात, में न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (स्पेशल जज/गैंगस्टर एक्ट) कक्ष संख्या-05 सहारनपुर में पेश होने के लिए वारण्टी था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को सिराज कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ.नि. नरेन्द्र भड़ाना
है.का. गुलनवाज
का. अनिल कुमार
।रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़