सहारनपुर
42 चालान कर 2 लाख 55 हजार रू0 का जुर्माना लगाया..
जिलाधिकारी, सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की वर्ष 2025 की द्वितीय बैठक के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर व ए०आर०टी०ओ (प्रवर्तन) के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाकर नाबालिग छात्र-छात्राओं* द्वारा वाहन चलाना व यातायात नियमों का उल्लंघन करना एवं ऐसे ऑटो/ई-रिक्शा जो क्षमता से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर चलते है के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी
जिसके अन्तर्गत कुल 42 चालान कर 2 लाख 55 हजार रू0 का जुर्माना लगाया गया 4 वाहन सीज किये गये* तथा वाहन चालकों / स्वामियों/अभिभावकों पर अभियोग पंजीकृत की कार्यवाही की जा रही है।
भविष्य में भी इसी प्रकार नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाये जाने पर अभिभावकों पर कार्यवाही की जायेगी।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाये जाने पर अभिभावकों/वाहन स्वामियों पर 25000/- रूपये का जुर्माना तथा तीन वर्ष तक की अवधि के लिये कारावास का प्रावधान है* तथा 12 माह तक वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त तथा अपराध करने वाले बच्चे 25 वर्ष तक की आयु के लिये लाईसेंस प्राप्त करने हेतु अपात्र घोषित किये जाने का प्रावधान है।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाये जाने पर तथा आटो/ ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को लेकर चलने से बच्चों के जीवन को खतरा रहता है। इस हेतु सभी अभिभावकों से अपील की जाती है कि अपने बच्चों का जीवन खतरे में न डालें, ताकि सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।
“आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व”
पुलिस अधीक्षक यातायात
जनपद सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़