एसपी जालौन ने कुठौंद कस्बे में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उरई (जालौन)। जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी जालौन एवं थाना कुठौंद पुलिस बल के साथ कस्बा कुठौंद में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल ने बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर जोर दिया गया। जालौन पुलिस का उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उ�