चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ दो चोर पकड़े,जेल भेजा
बिल्सी। थाना बिल्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई। यह बाइकों को हरियाणा,पंजाब राज्य से चोरी कर उत्तर प्रदेश में लाकर बेच देते हैं पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
थाना बिल्सी के उपनिरीक्षक बलबीर सिंह अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने उनको रोक लिया पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ की गई तो उन के कब्जे से चोरी की पांच बाइक के बरामद हुई पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव रिसौली थाना बिल्सी और राजेश कुमार पुत्र जोगिंदर दास निवासी जीकरपुर बिशनपुरा जनपद मोहाली पंजाब के रूप में हुई यह लोग हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कम दमों में लोगों को बेच देते थे।
क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्दू ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को पकड़ा गया है जिनके पास से पांच बाइक बरामद हुई है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
