थाना कुतुबशेर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़
दो टॉप-10 अपराधी घायलावस्था में दबोचे गए, 502 ग्राम स्मैक और हथियार बरामद
सहारनपुर । थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाश टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल हैं। सहारनपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है।
रविवार देर रात थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ-थरोली मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक फिसल गई और उन्होंने दोबारा पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया।
दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
गिरफ्तार बदमाश आसिफ उर्फ चीका, करीब 3 दर्जन मुकदमे दर्ज । साजिद, करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज, दोनों ढोलीखाल इलाके के रहने वाले और हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।
बरामदगी का विवरण
502 ग्राम स्मैक
2 तमंचे, 6 कारतूस
स्प्लेंडर प्लस बाइक
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़