लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी का भाजपा ने किया पुतला दहन
सांसद माया नारोलिया ने कहा बौखला गई है कांग्रेस, विधायक सीता शरण शर्मा ने कहा महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान के विरोध में राहुल गांधी और जीतू पटवारी का हरियाली चौक आईटीआई में पूतला दहन किया । सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति का भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखला गई है। आए दिन कांग्रेस के नेता विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी रही है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह बयान दिया जाता है कि लाड़ली बहनों को हम बोरे में भर देंगे जबकि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। वहीं जीतू पटवारी कहते हैं कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर कहीं पीती है तो वह मध्य प्रदेश में पीती है। मध्य प्रदेश को यह तमगा मिला है। सांसद नारोलिया ने कहा यह बयान महिलाओं का अपमान है। इस देश में महिलाओं को देवी स्वरूपा समझा जाता है। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान बहुत ही निंदनीय है। हमारी लाड़ली बहना, हमारी सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है उन पर अपमानजनक सम्मान शब्दों का उपयोग करना यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन्हें कैसी शिक्षा देते है यह तो वो ही जाने। जीतू पटवारी ने आज प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है।