संवाददाता राजा गोखले मंडलेश्वर
स्वर्गीय यादव की स्मृति में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भेंट किया 40 लीटर का वाटर कॉलर
मंडलेश्वर
रिटायर कर्मचारी केंद्रीय जल आयोग से सेवानिवृत्त हुए स्व ओमप्रकाश यादव की स्मृति में उनके भाई रामप्रसाद यादव, पुत्र शैलेन्द्र यादव, सचिन यादव एवं दामाद अभय यादव व परिवार के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वाटर कुलर भेंट किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एसएस डावर ने कहा यादव परिवार की ओर से स्कूल की बालिकाओं के पेयजल के लिए वाटर कुलर दिया गया है। जोकि बहुत ही प्रेरक और सराहनीय है। शासकीय स्कूलों में इस तरह के कार्य से यहां पढ़ने आने वाले बच्चों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करते हैं। जिससे सरकारी स्कूलों में शासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को और अधिक बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर हेडमास्टर खेडेकर, विजय वान खेडे, संजय पाटीदार, प्रकाश कुमार बंडोलै, संतोष शर्मा, दीपक चोबे, अरूणा सोलंकी, किरण खेडे, मेघना कानुनगो, पुनम शर्मा, मनिषा ठाकुर, कविता भालसे, सीमा भटोरे सहित स्कूली छात्राएं उपस्थित थी।