किशनी थाना क्षेत्र की नहर में मिला फिरोजाबाद निवासी युवक का शव
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ इंडिया टीवी न्यूज़
मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी के किसनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रामनगर के पास एक नहर में युवक का शव मिला l पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा l
मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी अभिनय सागर पुत्र बेताल सिंह सागर के रूप में हुई हैl
अभिनय 23 अगस्त की दोपहर नोएडा जाने की बात कह कर अपने घर से निकला थाl उसे आखिरी बार दान्नाहर से बाजार में देखा गया था, जहां उसकी ननिहाल है हालांकि वह न तो अपनी ननिहाल पहुंचा और नहीं घर लौटा l उसके परिवार जिन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी थी सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने रामनगर की नहर में एक शव पढ़ा हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना देदी l
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर और पहचान के बाद परिवार जनों को सूचित कियाl पुलिस मामले की जांच कर रही है