✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
भीमराव चौक पानी टंकी के पास युवक की चाकू से निर्मल हत्या, हमलावरों की पहचान हुई, तलाश में जुटी टीम रंगनाथ पुलिस
कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीमराव चौक स्थित पानी टंकी के पास 24 वर्षीय एक युवक की तीन हमलावरों ने चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। हमलावरों की पहचान रंगनाथ नगर पुलिस के द्वारा कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र स्थित भीमराव चौक पानी टंकी के पास 24 वर्षीय आदित्य मिश्रा पिता सूरज मिश्रा की आज तड़के लगभग 3 बजे तीन बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। युवक की हत्या पुराने विवाद के कारण किया जाना प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद रंगनाथ नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए शासकीय जिला अस्पताल भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।