20 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, सिपाही पर मिला भारत का आरोप,कप्तान से शिकायत
एक सिपाही पर दुसरे पक्ष की मिलीभगत से पीड़िता पर फैसले को लेकर दबाव बनाने का का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। सड़क हादसे में घायल हुए छात्र की रिपोर्ट पुलिस ने 20 दिन के बाद भी नहीं लिखी है। जिसके चलते मंगलवार को घायल छात्र की बेवा मां ममता गंगवार ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत करके आरोपी ऑटो चालक से एक सिपाही पर मिली भगत का आरोप लगाया है।
स्थानीय थाना के गांव सफरी निवासी बेवा ममता गंगवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया उनका बेटा अर्पित गंगवार इंटर का छात्र है। सात अगस्त को वह बैटरी वाली स्कूटी के द्वारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी पढ़ने जा रहा था। रास्ते में गांव सोरहा पर पहुंचने पर अनियंत्रित ऑटो चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र अर्पित गंगवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची घायल की मां ममता गंगवार ने अर्पित गंगवार को बेसुध हालत अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। ममता गंगवार ने आरोप लगाया की थाना के ही एक सिपाही ने आरोपी ऑटो चालक से मिलीभगत कर ली है। जिसके चलते 20 दिन के बाबजूद ऑटो थाना पर नहीं खड़ा किया गया है। उनकी रिपोर्ट दर्ज भी नहीं की है। कई दिन से फैसला कराने की कोशिश में लगा है। एसएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली