कैमोर में धूमधाम से मनाई गई ऋषि पंचमी, कसौधन वैश्व धर्मशाला में हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
कटनी जिला।।कैमोर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कसौधन वैश्व समाज कैमोर द्वारा कसौधन वैश्व धर्मशाला में ऋषि पंचमी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कश्यप ऋषि महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें समाज के सभी महिलाएँ, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पूजन के उपरांत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो खलवारा बाजार के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः धर्मशाला पहुंची। इसके पश्चात धर्मशाला परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें समाज के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने एक साथ सामूहिक भोज ग्रहण किया और ऋषि पंचमी उत्सव को यादगार बनाया।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।